Thursday, January 17, 2013

पाक सेना की हलचल बढ़ी सीमावर्ती गांवों में दहशत




पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी गतिविधियों में तेजी ला रहा है। उसके इरादे जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा व अखनूर सेक्टरों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लगते हैं। सीमा पार 25 चौकियों पर पाकिस्तानी रेंजरों की तैनाती बढ़ा दी गई है। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी भी चिनाब के रास्ते घुसपैठ की ताक में हैं। इससे सीमा पर बसे ग्रामीणों में दहशत है। बीएसएफ तथा सेना इन मंसूबों को नाकाम करने के लिए सतर्क है। आरएस पुरा सेक्टर में पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी सैनिक रात में रैकी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब पचास व्यक्तियों का ग्रुप हर रोज रात में सीमा से लगते क्षेत्र में कुत्तों के साथ आ रहा है। पाक रेंजर्स इनको स्थानीय किसान बता रहे हैं, जो अपनी गेहूं की फसल जंगली सुअरों से बचाने के लिए निगरानी करते हैं। लेकिन सूत्रों की मानें, तो इनमें से कुछ आतंकी गतिविधियों से जुडे़ हैं। सूत्रों की मानें, तो पाकिस्तान का मकसद पुंछ की तरह आरएस पुरा सेक्टर में भी कोई बड़ी घटना अंजाम देने का लग रहा है। पुंछ की घटना के बाद सीमा पर बढ़े तनाव का असर अब आरएस पुरा सेक्टर में भी दिखने लगा है। इसे देखते हुए पिछले कुछ दिनों से भारतीय सेना ने भी चौकसी और काफी ज्यादा निगरानी बढ़ा दी है। पंजाब सीमा पर भी पाक ने की फायरिंग फिरोजपुर : पाकिस्तान की नापाक हरकत का दायरा जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से पसर कर पंजाब सीमा तक पहुंच गया है। बुधवार देर रात पाकिस्तान ने फिरोजपुर सेक्टर के राजा मोहतम चौकी के पास फायरिंग की।
Dainik Jagran Naational Edition Date 18-01-2013 Page -2 Shuraksha

No comments:

Post a Comment