Friday, June 17, 2011

अमेरिकी 3डी प्रौद्यौगिकी से लैस होगी हमारी पुलिस


भारत में पुलिस के आधुनिकीकरण के प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। अमेरिका ने पुलिस के लिए भारत को 3डी प्रौद्यौगिकी उपलब्ध कराने का वादा किया है। पिछले महीने गृह मंत्री पी. चिदंबरम और अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा मंत्री जैनेट नेपोलिटानो के बीच सुरक्षा के संबंध में हुई बातचीत के दौरान इस बारे में सहमति बनी थी। इसके प्रयोग से पुलिस के लिए लक्ष्य तक पहंुचना आसान हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका से प्राप्त होने वाली इस प्रौद्यौगिकी को सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस नवीनतम प्रौद्यौगिकी को प्राप्त करने के बाद एकेडमी में आतंकी हमलों की आशंका वाले महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के 3डी चित्रों वाला पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा। इससे इमारत में लोगों को बंधक बनाए जाने के मामले से निपटने के लिए पुलिस को प्रशिक्षण देने में मदद मिलेगी। एक अधिकारी का कहना है कि नवंबर 2008 में मुंबई के ताज होटल पर हुए हमले के दौरान यदि पुलिस को इसके 3डी चित्र उपलब्ध रहते तो वह आसानी से इसमें छिपे आतंकियों तक पहंुच सकती थी। इसके अभाव में पुलिस बहुत देर तक होटल के बरामदे पर घूमती रही।


No comments:

Post a Comment