|
|
||
|
जम्मू (एजेंसी)। संघर्ष विराम का एक
बार फिर उल्लंघन
करते हुए पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंतण्ररेखा स्थित
पांच भारतीय चौकियों को रॉकेटों और भारी मशीनगनों से निशाना बनाया। रक्षा
जनसंपर्क अधिकारी (जम्मू) एसएन आचार्य ने मंगलवार को बताया, ‘पाकिस्तानी सैनिकों
ने बीती रात नियंतण्ररेखा पर कृष्णघाटी स्थित भारतीय चौकियों पर आरपीजी (रॉकेट
प्रोजेक्टाइल ग्रेनेड) दागे और छोटे तथा भारी हथियारोें से अंधाधुंध गोलीबारी की।’उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों
ने कल रात सवा दस से सवा ग्यारह बजे के बीच हल्की एवं भारी मशीनगनों तथा अन्य हथियारों से 1800 गोलियां दागीं।
पाकिस्तानी सैनिकों ने अपनी चौकियों डाकू,
रोजा, खैर
और बट्टल से पांच भारतीय चौकियों डोगरा,
चाजामुन, गोरडा, कृपाण और क्रांति पर गोलीबारी की। अधिकारी ने कहा कि भारतीय
सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में कोई हताहत
या घायल नहीं हुआ। पाकिस्तान पिछले डेढ़ महीने के भीतर 18 बार संघर्ष विराम
का उल्लंघन कर चुका है। दस सितम्बर को उसने पुंछ सेक्टर में नियंतण्ररेखा
पर नांगी टिकरी स्थित भारतीय चौकियों पर आरपीजी दागे थे और छोटे हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी
की थी। पाकिस्तानी सैनिकों ने 21 अगस्त
को जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर
भारत की नारायणपुर, पिंडी और स्टॉप 2 चौकियों को निशाना बनाया था। उन्नीस
और बीस अगस्त
को पाक रेंजरों ने अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित माला बेला, गड़खाल,
सिद्र कैम्प और नाका नम्बर 10
स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की थी। इस दौरान भारतीय
सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में एक
पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया था। पाकिस्तानी सैनिकों ने
उन्नीस अगस्त को ही
नियंतण्ररेखा पर कृष्णघाटी की अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की थी।
|
राष्ट्रीय सहारा दिल्ली संस्करण पेज-14, 19-9-2012 lqj{kk
No comments:
Post a Comment