Saturday, September 22, 2012

पाकिस्तान ने पांच भारतीय चौकियों पर की गोलीबारी




ठ्ठजागरण संवाददाता, पुंछ पाकिस्तान ने घुसपैठ कराने के लिए सोमवार देर रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में एक साथ पांच भारतीय चौकियों पर जमकर गोलीबारी की और रॉकेट भी दागे। करीब दो घंटे तक गोलीबारी चलती रही। हालांकि, इससे किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। पाकिस्तानी रेंजरों ने अपनी डाकू, रोजा, खैर व भटल पोस्ट से भारत की डोगरा, छज्जा, कृपाण, क्रांति व क्रांति-1 पोस्टों पर मशीनगन से ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी रेंजरों ने भारतीय क्षेत्र में कई रॉकेट भी दागे। पाकिस्तान गोलीबारी की आड़ में आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करवाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सीमा पर तैनात सेना के जवानों ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद पाक रेंजरों ने गोलीबारी बंद कर दी और घुसपैठिए भी वापस भाग गए। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना व खुफिया एजेंसी आइएसआइ पहाड़ों पर बर्फ गिरने से पहले अधिक से अधिक आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करवाने का प्रयास कर रही है, इसीलिए आए दिन सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है।
दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण पेज -5,19-9-2012 lqj{kk

No comments:

Post a Comment