Friday, October 5, 2012

पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण





350 किमी. की दूरी तक की प्रहारक परमाणु क्षमता से संपन्न है यह मिसाइल
बालेश्वर (एजेंसियां)। भारत ने अपनी मिसाइल क्षमताओं को बढ़ाते हुए बृहस्पतिवार को यहां एक परीक्षण रेंज से परमाणु संपन्न पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया जो 350 किलोमीटर दूरी तक प्रहार कर सकती है। सेना द्वारा उपयोग के समय इसका परीक्षण किया गया। रक्षा सूत्रों ने कहा कि चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के तृतीय परिसर से एक मोबाइल लांचर के माध्यम से सुबह करीब 9:07 बजे सतह से सतह पर प्रहार करने वाली मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण किया गया। स्वदेश निर्मित सामरिक मिसाइल के परीक्षण को पूरी तरह सफल बताते हुए आईटीआर के निदेशक एमवीकेवी प्रसाद ने कहा कि मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा कर लिया गया। सूत्रों ने कहा कि अत्याधुनिक पृथ्वी मिसाइल देश के प्रतिष्ठित एकीकृत निर्देशित प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्र म के तहत विकसित पहली बैलिस्टिक मिसाइल है और इसमें 350 किलोमीटर दूरी तक प्रहार करने के साथ 500 किलोग्राम परमाणु और परंपरागत दोनों तरह के वारहैड्स ले जाने की क्षमता है। सशस्त्र बलों में पहले ही शामिल की जा चुकी कम दूरी की इस अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सेना की ओर से उपयोग के समय किया गया परीक्षण था और डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने इस पर नजर रखी। एक रक्षा विज्ञानी ने कहा कि आकर्षक दिखाई देने वाली इस मिसाइल की देखरेख सामरिक बल कमान (एसएफसी) करती है और प्रक्षेपास्त्र के प्रभाव को मापने के लिए तथा उसकी परिशुद्धता में सुधार के लिए उपयोग के समय ही परीक्षण किया गया।

Rashtirya Sahara National Edition -5-10-2012 Shuraksha PeJ -10

No comments:

Post a Comment