ठ्ठजागरण ब्यूरो, श्रीनगर पाकिस्तानी
सैनिकों ने नौ साल से चल रही युद्धविराम संधि का उल्लंघन करते हुए
मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में भारतीय नागरिक इलाकों को निशाना
बनाया। इसमें एक गर्भवती महिला और एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो
गई। इस दौरान पाकिस्तान ने मोर्टार के साथ-साथ तोप के गोले भी दागे। भारतीय
जवानों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। सीमा
पर तनाव को देखते हुए सेना ने अग्रिम इलाकों से नागरिकों सुरक्षित स्थानों
पर पहुंचा दिया है। साथ ही सेना ने हॉटलाइन पर पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों
से गोलीबारी पर कड़ा एतराज जताते हुए चेतावनी दी है कि हमारे नागरिक
इलाकों को निशाना न बनाया जाए। पाकिस्तान ने अपने हाजीपीर इलाके में स्थित
कलसी चौकी से उड़ी सेक्टर में टिक्का व नंबरदार पोस्ट के अलावा चुरूंडा
और उससे सटे नागरिक इलाकों में जमकर गोलीबारी की। गोलीबारी में सैन्य
ठिकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन चुरूंडा गांव
में सुबह साढे़
आठ बजे तोप का एक गोला स्कूल के पास आकर गिरा। इसमें परीक्षा देने जा रहे
आठवीं कक्षा के छात्र लियाकत अहमद की मौत हो गई। 32 वर्षीय मुहम्मद शफीक
अपने खेतों की तरफ जाते हुए गोले की चपेट में आकर मारा गया, जबकि
20 वर्षीय
गर्भवती शाहिना अख्तर अचानक हुई गोलाबारी से घबरा गई। उसे हृदयाघात हुआ
और उसने मौके पर ही दम तोड़ गई। घटना से चुरूंडा और आसपास के इलाकों में
जबरदस्त तनाव है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस बरार
ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिक घुसपैठ करवाने के लिए तीन अक्टूबर से ही गोलीबारी
कर रहे हैं। लेकिन सुबह पाकिस्तान ने बड़े हथियारों का उपयोग किया।
हमारे जवानों ने भी जवाबी फायर किया। दोपहर के बाद से गोलीबारी बंद है, लेकिन
सीमा पर गश्त और बढ़ा दी गई है। सूत्रों की मानें तो भारतीय जवान उड़ी
सेक्टर में नंबरदार पोस्ट से आगे एक बंकर बना रहे हैं, जिसपर पाकिस्तानी
सेना को एतराज है। बंकर के निर्माण को रोकने के लिए पाकिस्तानी सेना
द्वारा गोलाबारी की जा रही है।
Dainik Jagran
National Edition 17-10-2012 Shuraksha Pej -6
No comments:
Post a Comment