Saturday, October 13, 2012

लद्दाख में चीन से नहीं हो रही कोई घुसपैठ : गृहमंत्री






ठ्ठ जागरण संवाददाता, जम्मू केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि सर्दियों में जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के प्रयासों में वृद्धि हो सकती है। हालांकि उन्होंने चीन से राज्य को कोई खतरा न बताते हुए कहा कि लद्दाख में इस पड़ोसी देश की ओर से कोई घुसपैठ नहीं की जा रही है। फिर भी हम पूरी निगाह रखे हुए हैं। पुंछ में एलओसी व्यापार के निरीक्षण के साथ तीन दिवसीय राज्य दौरे की शुरुआत करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की गतिविधियों को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। पुंछ में सीमा का निरीक्षण करने के बाद गृहमंत्री ने दोपहर को जम्मू के आरएसपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के हालात का जायजा लिया। सुचेतगढ़ की आक्ट्राय पोस्ट पर शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सांबा सेक्टर के चचवाल में पाकिस्तान की ओर से ग्रामीणों को निशाना बनाए जाने को केंद्र सरकार ने भी गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि वह श्रीनगर में शनिवार को होने वाली यूनिफाइड हेडक्वार्टर की बैठक में सुरक्षा हालात के साथ पंचों-सरपंचों की सुरक्षा का मुद्दा भी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उठाएंगे। इस दौरान गृहमंत्री ने तारबंदी व जवानों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे आधुनिक हथियारों का भी निरीक्षण किया। शाम को वह श्रीनगर रवाना हो गए। आतंकवाद पर गंभीरता दिखाए पंजाब पंजाब में फिर से आतंकवाद को शह देने के प्रयासों को गृहमंत्री ने एक गंभीर चुनौती करार दिया। जनरल एएस वैद्य के परिजनों को सम्मानित करने व लेफ्टिनेंट जनरल बराड़ पर हुए हमलों पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद फिर न उपजे इसके लिए पंजाब सरकार गंभीरता दिखाए। हम नहीं चाहते कि केंद्र-राज्य के रिश्तों में दरार आए, लेकिन यह सोचने की भी जरूरत है कि आतंकवाद के कारण कितना नुकसान हुआ है।


Dainik Jagran National Edition, 13-10-2012 lqj{kk Pej-5

No comments:

Post a Comment