Friday, October 19, 2012

आठ हजार करोड़ की मिसाइल खरीद को मंजूरी





थल सेना के लिए रूसी इनवार मिसाइल व वायुसेना के लिए रूस-भारत द्वारा संयुक्त रूप से विकसित ब्रrाोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदी जाएगी
नई दिल्ली (एसएनबी)। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बृहस्पितवार को थल सेना और वायु सेना के लिए आठ हजार करोड़ रुपए की मिसाइल खरीद को मंजूरी दे दी। इस राशि से थल सेना के लिए रूसी इनवार मिसाइल तथा वायुसेना के लिए रूस-भारत द्वारा संयुक्त रूप से विकसित ब्रrाोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदी जाएगी। भारतीय थल सेना के टी-90 टैंकों के लिए रूस से 10 हजार इनवारमिसाइलें खरीदी जाएंगी और वायुसेना के लिए 200 ब्रrाोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का वायु वर्जन खरीदा जाएगा। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इनवार और ब्रrाोस मिसाइलों की खरीद के लिए जो आठ हजार करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की है, उसमें से छह हजार करोड़ ब्रrाोस के लिए हैं। जिन सुखोई विमानों में ब्रrाोस को फिट किया जाना है, उनमें उसके लिए तकनीकी बदलाव हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लि. द्वारा रूसी वैज्ञानिकों के सहयोग से किया जा रहा है। दूसरी ओर एग्रीमेंट के मुताबिक 10 हजार इनवार मिसाइलें रूसी कंपनी भारत को प्रदान करेगी और 1500 इनवार मिसाइलों का निर्माण भारत में तकनीकी हस्तांतरण के तहत भारत डाइनामिक्स लि. द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि टी-90 युद्धक टैंक भी रूस से ही खरीदे गए थे और ब्रrाोस मिसाइलों का विकास भी भारत-रूस ने संयुक्त रूप से किया है। वायुसेना इन मिसाइलों का उपयोग सुखोई-30 एमकेआई युद्धक विमानों में करेगी। यह विमान भी रूस से खरीदे गए हैं।

Rashtirya sahara National Edition 19-10-2012 Shuraksha Pej 11

No comments:

Post a Comment