|
|
|
आठ जवान घायल, जवाबी कार्रवाई में
नक्सलियों के भी मारे
जाने की खबर
डुमरिया/गया/पटना (एसएनबी)। गया के
डुमरिया थाना अंतर्गत छकरबंधा के जंगल
में सिमरा बरहा गांव के पास बृहस्पतिवार को नक्सलियों ने
आईईडी विस्फोट कर सीआरपीएफ के एंटी लैंडमाइन वाहन को उड़ा दिया। तड़के हुए
हमले के बाद सुरक्षा
बलों पर गोलियां बरसाई गई। घटना में सीआरपीएफ के दो अधिकारी समेत छह
जवानों की मौत हो गइ जबकि 8 जख्मी हैं। जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों के भी
मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों को बेहतर
इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से दो खेप में पटना लाया गया जहां इंस्पेक्टर और
एक जवान की मौत हो गई। एडीजी विधि-व्यवस्था एसके भारद्वाज ने बताया कि छकरबंधा
के जंगलों में नक्सलियों के जमा होने की सूचना पर बुधवार की रात सीआरपीएफ
की 159 वीं
बटालियन के जवान और एसटीएफ सर्च ऑपरेशन के लिए निकले थे। सुबह 6 बजकर 20
मिनट पर सिमरा (शेष पेज 2)
|
Rashtirya sahara National Edition 19-10-2012 Shuraksha Pej
-1
No comments:
Post a Comment