Friday, October 26, 2012

मिसाइलों की खरीद को मंजूरी



नई दिल्ली (एसएनबी)। भारत सरकार की सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने भारतीय सेना के लिए रूस से 10 हजार कौनक्रुज-एमएंटी टैंक मिसाइलों की खरीद को मंजूरी प्रदान कर दी है। इन मिसाइलों की कीमत एक हजार करोड़ रुपए है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सेना की इनफैंट्री बटालियनों के लिए इस प्रस्ताव पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। पिछले सप्ताह की सीसीएस की बैठक में सेना के टी-90 टैंकों के लिए दो हजार करोड़ रुपए कीमत की रूस से 10 हजार इनवारमिसाइलें और वायुसेना के लिए छह हजार करोड़ रुपए की 200 ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों को खरीदने का प्रस्ताव पारित हुआ था। उल्लेखनीय है कि टी-90 युद्धक टैंक भी रूस से ही खरीदे गए थे। ब्रह्मोस मिसाइलों का विकास भी भारत-रूस ने संयुक्त रूप से किया है। वायुसेना इन मिसाइलों का उपयोग सुखोई-30 एमकेआई युद्धक विमानों में करेगी। ये विमान भी रूस से क्रय किए गए हैं।
      rashtirya sahara National Edition 27-10-2012 Suraksha pej 9

No comments:

Post a Comment